14jjrp11- झज्जर। बैठक में पहुंचे ब्राह्मण समाज के लोग। संवाद
झज्जर। सेक्टर -9 में पांच अप्रैल को परशुराम भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में मारपीट के मामले में ब्राह्मण समाज ने 11 सदस्यीय कमेटी गठित कर दोनों पक्षों से बात करने का निर्णय लिया है।
शिलान्यास कार्यक्रम में हुई मारपीट के मामले में ब्राह्मण सभा के महासचिव संत सुरहेती ने बादली विधायक कुलदीप वत्स व उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। इसके बाद विधायक कुलदीप वत्स ने समाज के लोगों से मामले की जांच कर न्याय करने की अपील की थी।
इसके बाद मंगलवार को कश्यप गार्डन में ब्राह्मण समाज की बैठक हुई जिसमें झज्जर शहर, गांवों व बहादुरगढ़ शहर से ब्राह्मण समाज के लोगों ने भाग लिया। अध्यक्षता राज पहलवान ने की। तय किया गया कि जल्द ही इस मामले में एक 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा। यह कमेटी दोनों पक्षों से बातचीत कर शांति का माहौल तैयार करेगी।
बैठक में पालेराम शर्मा, हरि शमशेर कौशिक, सत्यनारायण शर्मा, शिवओम भारद्वाज मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि शिलान्यास के पत्थर में आयोजकों ने विधायक कुलदीप वत्स का नाम नहीं लिखवाया था।
राज सिंह पहलवान ने बताया कि बैठक में 99 प्रतिशत वक्ताओंं ने कहा कि शिकायतकर्ता संत सुरहेती ने कार्यक्रम के दौरान पूरा माहौल खराब करने की कोशिश की घई। विधायक के साथ जानबूझकर गाली-गलौज किया गया। इस बात का निंदा प्रस्ताव पास किया गया।