02jjrp09- गोच्छी गांव में किसान के नहर में डूबने पर मौके पर पहुंची एसडीएम रेणुका नांदल व भाजपा
बेरी। गांव गोच्छी से गुजर रही जवाहर लाल नेहरू कैनाल नहर में डूबे किसान पंकज का शव करीब 50 घंटे बाद बाकरा-दूबलधन मार्ग पर पुल के पास अटका हुआ मिला। शव को अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
किसान पंकज के नहर में डूबने की सूचना मिलने के बाद भाजपा नेता संजय कबलाना, बेरी एसडीएम रेणुका नांदल, नायब तहसीलदार मनोज कुमार और बेरी थाना प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार, गांव गोच्छी निवासी 25 वर्षीय किसान पंकज शुक्रवार को अपनी मां के साथ खेत में गए थे। खेत में काम करने के बाद वह हाथ-पैर धोने के लिए नहर के किनारे गए, इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह तेज बहाव में बह गए। यह देखकर उनकी मां ने आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। ग्रामीणों ने तलाश की लेकिन पंकज का पता नहीं चल सका। इसके बाद पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना दी गई थी। पिछले कई घंटों से दो टीमों की ओर से नहर में सर्च अभियान चलाया जा रहा था।
बेरी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि नहर में डूबे किसान का शव तीसरे दिन बाकरा-दूबलधन मार्ग पर पुल के पास अटका हुआ मिला है। परिजनों ने शव की पहचान कर ली है। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।