बिलासपुर (संवाद)।
तालडा स्थित ध्रुव क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही लीजेंड क्रिकेट प्रतियोगिता में लीजेंड डोमिनेटर्स ने लीजेंड सुपरस्टार को दो विकेट से हराया। डोमिनेटर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी लीजेंड सुपरस्टार की टीम ने निर्धारित ओवर में 161 रन बनाए। टीम के लिए अमित नागर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 54 रन का योगदान दिया। डोमिनेटर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए रामकुमार ने तीन विकेट चटकाए। 162 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लीजेंड डोमिनेटर्स की शुरुआत कड़ी चुनौती भरी रही। अंतिम ओवर में टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर रोमांचक जीत हासिल की। रणपाल नागर ने 58 रन की तूफानी पारी खेली। सुपरस्टार की ओर से जयप्रकाश, मनोज और राजू ने 1-1 विकेट लिया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए रणपाल नागर को मैन ऑफ द मैच चुना गया।