फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी और ओले ने दी गर्मी से राहत

Mon, 28 May 2018 11:14 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
शहर में आई आंधी का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोमवार दोपहर करीब सवा तीन बजे तेज आंधी के बाद बारिश और ओले गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। चिलचिलाती गर्मी के बीच बारिश होते ही राहगीर इसका आनंद उठाते भी दिखे। हालांकि बारिश करीब 20 मिनट ही हुई। अज्यौरा में दीवार गिरने से भैंस और बकरी की मौत हो गई। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। एक कालेज की दीवार भी तेज आंधी में गिर गई। उमर्दा खरीद केंद्र में खुले में रखा गेहूं बारिश से भीग गया।
विज्ञापन


 ठठिया थानाक्षेत्र के अज्यौरा निवासी रतीराम की पहली मंजिल पर बनी दीवार तेज आंधी से पड़ोसी अशोक दुबे के आंगन में गिर गई। हादसे में अशोक की आंगन में बंधी भैंस और बकरी की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग बाल-बाल बच गए। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी क्षेत्रीय लेखपाल को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया और पीड़ित को आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया।

उधर, क्षेत्र के राजेश कुमार भारती इंटर कालेज में कमरे की दीवार भी तेज आंधी में गिर गई। एसडीएम तिर्वा रामदास ने बताया राजस्व टीम को भेजकर नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। वहीं कई दिनों से गर्मी झेल रहे लोगों को आंधी-पानी से राहत मिली। लगातार बढ़ रहा अधिकतम तापमान शनिवार को 46 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। आंधी-पानी से सोमवार को पारा नीचे लुढ़का और हवाओं में ठंडक होने से लोगों ने घरों से निकल कर मौसम का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


आम की फसल को होगा फायदा
कन्नौज। बारिश से आम की फसल को फायदा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस समय पेड़ों में आम लदा हुआ है। बताया जा रहा है कि बारिश की बूंदे पड़ने से अब आम में जाला पड़ सकेगा। जिससे आम जल्दी पकेगा। हालांकि तेज अंधड़ से काफी मात्रा में आम टूटकर गिरे भी हैं।

24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे 63 डायरिया के मरीज
कन्नौज। गर्मी में डायरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों से मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। 24 घंटे में 63 डायरिया के मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हुए। गर्मी के प्रकोप के चलते उल्टी और दस्त से पीड़ित इन मरीजों को इमरजेंसी में इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

 जिला अस्पताल में संक्रामक बीमारियों से पीड़ित मरीजों की भीड़ जुट रही है। रविवार शाम से सोमवार शाम तक जिला अस्पताल की इमरजेंसी में 63 डायरिया के मरीजों को भर्ती कराया गया है। वहीं, सोमवार सुबह से शुरू हुई ओपीडी में 840 मरीजों का पंजीकरण हुआ। बाल रोग विशेषज्ञ डा. सुमित कुमार ने बताया कि 840 मरीजों में 150 बच्चों में डायरिया के लक्षण पाए गए हैं। इसमें से करीब 35 बच्चों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।

गर्मी के प्रकोप से लगातार जिला अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की संख्या से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होेने लगी हैं। गंभीर हालत में पहुंचने वाले मरीजों को प्राथमिक उपचार कर इमरजेंसी चिकित्सा अधिकारी रेफर कर रहे है। सीएमएस डा. आरपी शाक्य ने बताया गर्मी में उमस और बिगड़े खानपान के चलते डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें