फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद का सिरफिरा है असदुद्दीन ओवैसी: साक्षी महाराज

Mon, 21 Mar 2016 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
साक्षी महाराज - फोटो : file photo
विज्ञापन
बयानों को लेकर चर्चाओं में रहने वाले उन्नाव से भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि  एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद का सिरफिरा है। वह भारत माता की जय नहीं बोलते तो भारत अम्मी की जय बोल दे।
विज्ञापन


मेरठ में मुस्लिमों ने खून से भारत माता की जय लिखा है। ओवैसी को इनसे सीख लेनी चाहिए। वे रविवार को हरियाणा के रेवाड़ी के गांव बैरियावास में ब्रह्म फाउंडेशन के हरियाणा के पहले कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

सांसद ने कहा कि अयोध्या में छोटा मंदिर पहले ही बन चुका है। भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए 1992 से ही पत्थर तराशे जा रहे हैं और वर्ष 2019 तक मंदिर बना लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर बनाने के तीन रास्ते हैं। पहला सुप्रीम कोर्ट ही निर्णय दे दे। जबकि दूसरा मुस्लिम एक राय करे या फिर लोकसभा में प्रस्ताव पास किया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा भगवान श्रीराम सभी के प्रभु हैं। छह  लाख मुस्लिमों ने मंदिर के पक्ष में हस्ताक्षर भी किए हैं। जेएनयू मामले पर साक्षी महाराज ने कहा कि राष्ट्रद्रोही लोगों का समर्थन करने वालों पर भी आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा में यूपी से 73 सांसद हैं। राज्य सभा में जरूर कमजोर है, लेकिन यह तय है कि विधानसभा चुनाव में भाजपा यूपी में सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें