फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे क्षेत्र में तेजी से कराए जाएंगे विकास कार्य 

Mon, 08 Jan 2018 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
केमरी के शिवनगर गांव में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते राज्यमंत्री बल्देव सिंह औलख।
विज्ञापन

विज्ञापन
 
सिंचाई एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा है कि पूरी बिलासपुर विधान सभा क्षेत्र में तेजी के साथ विकास कार्य कराए जाएंगे। भाजपा का घोषणा पत्र पूरी तरह से अवाम की उम्मीदों पर खरा उतर रहा है।

राज्यमंत्री रविवार को केमरी थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में क्षेत्रवासियों की सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने अवाम से जो वादे किए थे, वह सभी पूरे हो रहे हैं और जो काम रह गए हैं, उन्हें पूरे किए जा रहा है। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं की लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों का ऋृण माफ कर उनके घर में खुशियां पहुंचाईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र की बिजली को बिलासपुर फीडर से जोड़ा गया है, और हर गांव में 24 घंटे बिजली मिलेगी। इसके बाद राज्यमंत्री गुरुद्वारे पहुंचे और गुरु के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने उन्हें सिरोपे भेंटकर सम्मानित किया। बाद में सिमरिया गांव पहुंचकर आरएसएस के कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौकेे पर पूर्व ब्लाक प्रमुख कुलबंत सिंह औलख, देवकरन गंगवार, अजय तिवारी, अवधेश शर्मा, अनिल वशिष्ठ, रामौतार शर्मा, धर्मप्रकाश गंगवार, द्वारका प्रसाद लोधी, सौरभ यदुवंशी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें