रेवाड़ी। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री रहे अशोक मुदगल का लंबी बीमारी के बाद वीरवार को निधन हो गया। उनके निधन से पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपक मंगला ने बताया कि इस दुखद अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अशोक मुदगल के पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई थी। अशोक मुदगल लंबे समय तक भाजपा संगठन से जुड़े रहे और विभिन्न पदों पर रहते हुए उन्होंने पार्टी के विस्तार और जनसंपर्क को मजबूत किया। उनके सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण वे कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय थे।
श्रद्धांजलि सभा में डॉ. अरविंद यादव (पूर्व चेयरमैन, पर्यटन विभाग हरियाणा), प्रीतम चौहान (पूर्व जिला अध्यक्ष), रत्नेश बंसल (पूर्व जिला अध्यक्ष), सुनील ग्रोवर (पूर्व जिला उपाध्यक्ष), संजय चौहान (पूर्व मंडल महामंत्री), दिलीप गुप्ता, मोहन तिवारी, भवानी शंकर, नानक चंद गुप्ता, रमेश लखानी, बीरबल वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।