फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस-इनेलो संग गठबंधन कर भाजपा के पार्षदों ने ही छिनवाई कुर्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
-भाजपा के आठ पार्षदों का गुट पालेराम शर्मा के वीडियो जारी करने के बाद हुआ था लामबंद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बहादुरगढ़। भाजपा नेता राजपाल उर्फ पालेराम शर्मा को पद से हटाने में अपनों की भीतरघात की अहम भूमिका बताई जा रही है। कांग्रेस और इनेलो के पार्षद पहले से ही पालेराम शर्मा के विरोध में थे लेकिन पिछले कुछ महीनों में भाजपा के कई पार्षदों ने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा था।
नतीजन कांग्रेस, इनेलो, भाजपा और निर्दलीय पार्षदों के गठजोड़ ने पालेराम शर्मा को की कुर्सी छीन ली। लोगों का कहना है कि भाजपा के आठ पार्षदों का एक गुट पालेराम शर्मा द्वारा उनके खिलाफ वीडियो जारी करने के बाद लामबंद हो गया था।
विज्ञापन


नगर परिषद के 26 पार्षदों ने मिलकर उनके खिलाफ मतदान किया। इनमें 10 कांग्रेस, 6 इनेलो, 8 भाजपा, 2 निर्दलीय पार्षद शामिल रहे।

पार्षदों का आरोप था कि पालेराम शर्मा बैठकों के दौरान महिला पार्षदों के सामने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते थे और कई पार्षदों के साथ अभद्र व्यवहार करते थे। यही नाराजगी धीरे-धीरे राजनीतिक विरोध में बदल गई।
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि भाजपा नेताओं के खिलाफ वीडियो जारी करना और भाजपा पार्षदों को खरीद-फरोख्त का हिस्सा बताने वाले बयानों ने भी उनके खिलाफ माहौल तैयार कर दिया।

सूत्रों के अनुसार भाजपा के विधानसभा संयोजक एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दिनेश कौशिक तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने इस पूरे घटनाक्रम में अहम राजनीतिक भूमिका निभाई।

अब पालेराम शर्मा की कुर्सी जाने के बाद नगर परिषद में नए राजनीतिक समीकरण बनने शुरू हो गए हैं और आने वाले दिनों में वाइस चेयरमैन पद को लेकर राजनीति और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। भाजपा अपने ही किसी पार्षद को वाइस चेयरमैन बनाना चाहेगी। लेकिन अब अपनी ही पार्टी का वाइस चेयरमैन बनाना काफी मुश्किल होगा।



पालेराम शर्मा की कार्यशैली विकास विरोधी थी। महिला पार्षदों के सामने अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते थे। विकास कार्यों को अटकाने का काम करते थे। धमकियां देने लगे थे कि मेरे खिलाफ चले तो वे पार्षदों को घरों से बाहर निकलना बंद करवा दूंगा।

-जितेंद्र राठी, पार्षद, वार्ड 9



पालेराम शर्मा की अपमानजनक शब्दावली से सभी पार्षद परेशान थे। इसीलिए वे उनके खिलाफ घातक साबित हुए। पार्षदों ने पालेराम शर्मा के खिलाफ वोट डालकर एकजुटता का परिचय देते हुए उन्हें वाइस चेयरमैन की कुर्सी से हटा दिया।
विज्ञापन


-सुनैना मलिक, पार्षद, वार्ड 23



आज सभी पार्षदों के आपसी भाईचारे व एकजुटता की जीत हुई है। इस तरह की एकजुटता पहली बार देखने को मिली है। मेरी सभी से अपील है कि इस तरह की एकजुटता भविष्य में भी बनाए रखें ताकि शहर का समग्र विकास हो सके।

मनीषा धनखड़, पार्षद, वार्ड 12
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें