कार सवार परिवार अबोहर की तरफ से चिंतपूर्णी जा रहे थे। मोगा के गांव दाता के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग मोटरसाइकिल से बाघापुराना जा रहे थे। मोगा के गांव सिंघावाला में पावर ग्रिड के पास अबोहर की तरफ से आ रही होंडा अमेज कार ने ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
मोगा के गांव सिंघावाला में बिजली घर के पास मोटरसाइकिल और कार में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में मोटर साइकिल सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। एक जख्मी है, जिसकी हालत गंभीर है। उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के पुताबिक कार सवार परिवार अबोहर की तरफ से चिंतपूर्णी जा रहे थे। मोगा के गांव दाता के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग मोटरसाइकिल से बाघापुराना जा रहे थे। मोगा के गांव सिंघावाला में पावर ग्रिड के पास अबोहर की तरफ से आ रही होंडा अमेज कार ने ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मोटर साइकिल सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। एक महिला जख्मी है। वहीं कार चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले कार्रवाई शुरू कर दी है।