फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में लगा हेल्थ ATM, 100 से ज्यादा जांचें एक मशीन में; कलेक्टर ने खुद कराई जांच

Wed, 25 Mar 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह और कलेक्टर आकाश छिकारा ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में स्थापित हेल्थ एटीएम का अवलोकन किया। यह हेल्थ एटीएम न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत स्थापित है। अधिकारियों ने आम जनता को इसके माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर आकाश छिकारा ने स्वयं हेल्थ एटीएम से अपना वजन-ऊंचाई, शरीर का तापमान, रक्तचाप और ऑक्सीजन स्तर सहित ईसीजी जांच कराई। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के अधीक्षक अनुरूप साहू ने बताया कि यह एटीएम रक्तचाप, शर्करा, तापमान, ऑक्सीजन स्तर और ईसीजी सहित सौ से अधिक जांचें तुरंत कर सकता है। यह त्वरित स्वास्थ्य जांच प्रदान करता है। 

हेल्थ एटीएम महिलाओं को नियमित जांच और परामर्श की सुविधा देता है, जिससे स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक पहचान संभव है। समय रहते उपचार शुरू किया जा सकता है। इसमें दूरचिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे वीडियो संवाद के माध्यम से डॉक्टरों से सीधे परामर्श लिया जा सकता है। इससे तुरंत विशेषज्ञ सलाह प्राप्त करना आसान होता है। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन प्रदीप बेक, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, सीएमएचओ संजय बसाक सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

हेल्थ एटीएम ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो सकता है। जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है, वहां यह मशीन प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराती है। यह स्वास्थ्य सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाता है।

नागरिक हेल्थ एटीएम के माध्यम से रक्तचाप, शर्करा, तापमान, ऑक्सीजन स्तर और ईसीजी जैसी सौ से अधिक जांचें तुरंत करवा सकते हैं। इन जांचों के परिणाम तत्काल उपलब्ध होते हैं। दूरचिकित्सा सुविधा के जरिए वीडियो संवाद से डॉक्टरों से सीधा परामर्श संभव है। इससे लोगों को विशेषज्ञ सलाह के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें