फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारा में एक सप्ताह से जलापूर्ति बाधित, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति बंद है। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन के साथ विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

पानी की आपूर्ति के लिए पांडर के कोटवारन का पूरा में जलनिगम की टंकी स्थापित है। कस्बे के आसपास का भूमिगत जल क्षारीय होने के कारण बस्ती के लोग जल निगम से होने वाली पानी की आपूर्ति पर ही निर्भर हैं। ग्रामीण विजय केसरवानी, राजकुमार, सुभाष और आशीष केसरवानी आदि लोगों ने बताया कि एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति बंद है।
ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि जानकारी देने के बावजूद भी विभाग अंजान बना हुआ है। मामले में जल निगम के अवर अभियंता निरंजन वर्मा ने बताया कि उमापुर यादव ढाबा के पास पाइपलाइन लीकेज है। मरम्मतीकरण का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें