फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 नवंबर तक धूल उड़ाने वाली गतिविधियों पर प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए उपमंडल अधिकारी विशाल कुमार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशानुसार 20 नवंबर तक धूल उत्पन्न करने वाली तोड़फोड़ और खुले में निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि निर्धारित छूट वाली गतिविधियों को छोड़कर प्रतिबंधित कार्य किसी भी सूरत में न हों। अधिकारी अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करें और नियमों का उल्लंघन मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें। ग्रेप 3 के तहत प्रदूषण नियंत्रण के उपाय लागू हैं, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं चलेगी।
उन्होंने औद्योगिक इकाइयों, वाहनों के धुएं, सड़कों की धूल और खुले में कचरा जलाने पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। सड़कों पर एंटी स्मॉग गन और पानी के छिड़काव से धूल नियंत्रित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें