फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैसाखी मेला कल से, पंजाब की संस्कृति देखने आएं यहां

विज्ञापन
मेला - फोटो : file photo
विज्ञापन
पंजाब कला परिषद की ओर से बैसाखी के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। बैसाखी मेला 9 से 14 अप्रैल तक चलेगा। इसमें पंजाब की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। यहां पर ओपन एयर थियेटर का उद्घाटन होने वाला है।
विज्ञापन


वीरवार को एक प्रेसवार्ता  के दौरान पंजाब कला परिषद की चेयरपर्सन बीबी हरजिंदर कौर ने इस यह जानकारी दी। इस मौके पर पंजाब ललित कला की अध्यक्ष साधना संगर, पंजाब संगीत व नाटक अकादमी से सुदेश शर्मा और बैसाखी मेले के आयोजक प्रीतम पाल मौजूद रहे। बीबी हरजिंदर कौर ने बताया कि मेले की खासियत यह रहेगी कि इसमें खुला अखाड़ा, वेहड़ा, पंजाब का लोकगीत व नाच होगा।

साथ ही पंजाब के मशहूर व्यंजन भी मिलेंगे। इस पूरे मेले के दौरान पंजाब यूनिवर्सिटी के लोक संगीत विभाग की ओर से भी कार्यक्रम का आयोजन होगा। मेले में पंतगबाजी का मुकाबला भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें कोई भी भाग ले सकता है। 
विज्ञापन


फुलकारी वेहड़े का उद्घाटन
मेले की शुरुआत से पहले फुलकारी वेहड़ा लगाया जाएगा। जिसका उद्घाटन शुक्रवार को होगा। इस वेहड़े की खासियत यह रहेगी की इसमें पुराने जमाने से लेकर नए जमाने की फुलकारी देखने को मिलेगी। साथ ही विभिन्न प्रकार की फुलकारियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें