फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का बीकॉम और एमकॉम का पेपर लीक

Fri, 12 May 2017 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
विज्ञापन
shri dev suman university
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का बीकॉम व एमकॉम का क्वालीफाइंग पेपर लक्सर के फेरूपुर डिग्री कॉलेज में लीक हो गया। जैसे ही इसकी जानकारी विवि प्रशासन को मिली तो तुरंत परीक्षा रद्द कर दी गई। विवि के कुलपति ने मामले की जांच बैठा दी है। जल्द ही विवि नई परीक्षा तिथि जारी करेगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गढ़वाल मंडल के कॉलेजों में श्रीदेव सुमन विवि का बीकॉम व एमकॉम का क्वालीफाइंग पेपर सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे की पाली में होना था। लक्सर के फेरूपुर डिग्री कॉलेज में यह पेपर सुबह सात बजे की पाली में ही बांट दिया गया।

विवि प्रशासन को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो हड़बड़ी मच गई। विवि के कुलपति डा. यूएस रावत ने फेरूपुर डिग्री कॉलेज की प्राचार्य से बात की तो उन्होंने बताया कि उनके पहुंचने से पहले ही पेपर बंट गया था।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए विवि ने तत्काल परीक्षा रद्द कर दी। 11 बजे की पाली में परीक्षा नहीं हुई। कुलपति ने पेपर लीक की जांच बैठा दी है। कुलपति डा. रावत ने बताया कि दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। विवि एक दो दिन में क्वालीफाइंग पेपर की नई तिथि जारी कर देगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें