फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीबी को मिला प्रोग्रेस हारमनी डेवलपमेंट अवार्ड

Mon, 27 Jun 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 रामपुर की जिला सहकारी बैंक बुलंदी के एक और पायदान पर पहुंच गई। सामाजिक सद्भावना और उत्कृष्ठ कार्य के लिए बैंक को प्रोग्रेस हारमनी डेवलपमेंट अवार्ड से भी नवाजा गया। यह अवार्ड लेने वाली देश की पहली बैंक बन गई। इसके पहले भी बैंक को कई और अवार्ड मिल चुके हैं। 
विज्ञापन


चेम्बर आफ कामर्स की ओर से लखनऊ में 23 जून को ग्रीन बैंकिंग समिट आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देशभर की तमाम बैंकों ने हिस्सेदारी की। समिट में बैंकों के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा में रामपुर की जिला सहकारी बैंक ने बाजी मार ली। नाबार्ड की ओर से बैंक को प्रोग्रेस हारमनी  डेवलपमेंट अवार्ड से नवाजा गया।

जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन सलीम कासिम ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बैंक की प्रगति के बारे में विस्तार से बताया। चेयरमैन ने कहा कि बैंक अपनी बुलंदियों को छूता जा रहा है। डीसीबी के सचिव मोहम्मद अंजुम खां  ने बताया कि उनकी बैंक रुपै किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण कराने वाली देश की नंबर वन बैंक पहले ही थी। 
विज्ञापन


कामन एकाउंटिंग सिस्टम भी सबसे पहले उनकी बैंक ने लागू किया था। नाबार्ड की ओर से अब प्रोग्राम हारमनी डेवलपमेंट अवार्ड भी पा चुकी है। यह अवार्ड पाने में भी बैंक देश की नंबर वन गई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें