फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के नाम पर ठगी गई रायबरेली की जनता : गोयल

Mon, 27 Jun 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को गांधी परिवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर रायबरेली की जनता ठगी गई है। यहां पर विकास नाम की कोई चीज नहीं है। इमरजेंसी लोकतंत्र की हत्या करने जैसा था। रायबरेली में विद्युत योजनाओं का सही क्रियान्वयन कराया जाएगा। इस दौरान जगह-जगह पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन


केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल रविवार देर शाम फुरसतगंज हवाई अड्डे पर विशेष विमान से उतरे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस देश में इमरजेंसी लागू हुई थी। इमरजेंसी लगाने वाली तत्कालीन प्रधानमंत्री यहीं से सांसद थी।

जिस प्रकार से लोकतंत्र की हत्या कांग्रेस द्वारा इमरजेंसी में की गयी थी, वही कांग्रेस आज हाशिए पर चली गयी है। कहा कि आज के ही दिन लोकतांत्रिक सेनानियों की सम्मान करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ है। इस कार्यक्रम का 26 जून को रायबरेली होना एक महत्वपूर्ण घटना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रायबरेली में विकास नहीं हुआ और यहां की जनता से झूठे वादे किए गए। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की ख्याति पूरे विश्व में हुई है। रायबरेली का विकास भी तेजी से कराया जाएगा। इसके बाद सीधे मंत्री एनटीपीसी ऊंचाहार का स्थलीय निरीक्षण किया।

उन्होंने लोकतांत्रिक सेनानियों के सम्मान समारोह में भी भाग लिया। फुरसतंगज हवाई अड्डे मंत्री के पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता अजय अग्रवाल, जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, रमाशंकर वर्मा, राकेश मल्होत्रा आदि ने उनका स्वागत किया। ऊंचाहार में भाजपा नेता अतुल सिंह की अगुवाई में केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें