फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई गैस को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों से बचें : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। जिला प्रशासन ने शनिवार को आमजन से रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों से बचने व जागरूक रहने का आह्वान किया है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा है कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सुचारु एवं पर्याप्त है।

उन्होंने कहा है कि जिला प्रशासन गैस की प्राप्ति एवं वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखे हुए है। इसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के दो नोडल अधिकारियों के साथ-साथ प्रत्येक ब्लॉक में इंस्पेक्टर एवं सब-इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। गैस एजेंसियों पर जाकर वितरण की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

एलपीजी गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनधिकृत उपयोग में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में छापेमारी के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। अब तक करीब 60 गैस सिलिंडर जब्त किए जा चुके हैं। सिलिंडर लें और अनावश्यक भंडारण से बचें।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्रों में 25 दिन व ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल पर परिवार को सिलिंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। शनिवार को जिला की 35 गैस एजेंसियों पर लगभग 16 हजार सिलिंडरों का स्टॉक उपलब्ध था जिनमें से 8,276 सिलेंडर उपभोक्ताओं को बुकिंग के आधार पर वितरित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें