फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या केस में सहयोग करने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेता एएसआई गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने सोमवार को सांपला थाने में तैनात एएसआई दीनबंधु को दोपहर में गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सांपला थाने में दर्ज हत्या के केस में आरोपी युवक का सहयोग करने के एवज में घूस लेने का आरोप है।
विज्ञापन

हसनगढ़ निवासी सुभाष ने विजिलेंस की टीम को शिकायत दी थी। बताया कि एएसआई ने उसके बेटे नितेश पर दर्ज हत्या केस मामले में उससे यह कहकर रुपये मांगे थे कि उसके बेटे से मारपीट कम करेंगे और मुकदमा सही कर देंगे। इस शिकायत पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 10 हजार रुपये के केमिकल लगे नोट दिए।
जैसे ही पीड़ित रुपये देने के लिए सांपला थाने पहुंचकर रुपये दिए विजिलेंस की टीम ने आरोपी दीनबंधु को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जब एसीबी की टीम ने ट्रैप लगाया, तब सांपला एसएचओ अपने कमरे में बैठे थे।
विज्ञापन


पांच को दर्ज हुई थी एफआईआर
गत 5 अक्तूबर को सांपला थाने में हत्या की एफआईआर दर्ज हुई थी। दिल्ली के नेबसराय निवासी संदीप और उसकी लिव इन पार्टनर दोस्त कविता के शव झज्जर के जसौरखेड़ी के नजदीक से जा रही नहर से मिले थे। इस मामले में पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों हसनगढ़ निवासी नितेश उर्फ मोडिस और नितेश उर्फ बच्चा के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की थी। मृतक संदीप के भाई राकेश ने अपनी शिकायत में नितेश उर्फ मोडिस और नितेश उर्फ बच्चा पर ईंट से सिर कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाया था। शिकायत के अनुसार, हत्या के बाद आरोपियों ने शवों को नहर में फेंक दिया और संदीप की कार लेकर फरार हो गए।
-
हसनगढ़ निवासी सुभाष ने एएसआई के खिलाफ 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी। शिकायत पर कार्रवाई करते सांपला थाने से एएसआई दीनबंधु को 10 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। एएसआई ने शिकायतकर्ता के बेटे पर दर्ज हत्या के मामले में सहयोग करने के नाम पर रिश्वत मांगी है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

रोहताश कुमार, इंस्पेक्टर, विजिलेंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें