फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरिया गांव में हवा के साथ आ रही राख, प्रदूषण विभाग से की शिकायत

विज्ञापन
19jjrp12- गोरिया गांव में बाइक की टंकी पर पड़ी राख। स्रोत-ग्रामीण - फोटो : संवाद
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव गोरिया में हवा के साथ उड़कर आ रहे प्रदूषित कणों को लेकर अधिवक्ता सुनील शांडिल्य ने पर्यावरण प्रदूषण बोर्ड, राज्य प्रदूषण बोर्ड हरियाणा के रीजनल अधिकारी को शिकायत भेजकर सैंपल लेने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने शिकायत में बताया कि उन्होंने यह शिकायत फरवरी के शुरुआत में ही की थी लेकिन समाधान न होने पर मंगलवार को फिर से पुनः शिकायत भेजी गई है। उन्होंने बताया कि वह गोरिया गांव में रहते हैं। 2-3 फरवरी की रात को पूरे गांव में सतहों पर राख जमती हुई देखी गई।
सुबह तक यह बूंदाबांदी की तरह भारी मात्रा में गिरने लगी जिससे सांस लेने पर आंखों, चेहरे और श्वसन तंत्र में जलन होने लगी। सभी खुले इलाके सफेद राख से ढके हुए थे। उन्होंने इस संबंध में पर्यावरण प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी को व्हाट्सएप के जरिये तस्वीर भी शेयर की है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि गांव में हो रहे प्रदूषण के स्रोत का पता लगाने के लिए तुरंत गांव से नमूने एकत्र किए जाएं और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें