फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांग में कलाकारों ने जीवंत किया सेठ ताराचंद का किस्सा, दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
फोटो-57: सांग महोत्सव में पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत करते आयोजक। स्रोत समिति
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सूर्य कवि पंडित लख्मीचंद धर्मशाला समिति की ओर से आयोजित हरियाणवी सांग महोत्सव के चौथे दिन शनिवार को प्रसिद्ध सांगी पंडित विष्णुदत्त ने सेठ ताराचंद के किस्से का मंचन किया। रागनियों के माध्यम से प्रस्तुत सांग में सेठ ताराचंद के बेटे चंद्रगुप्त की कहानी दिखाई गई। कलाकारों ने शानदार अभिनय से दर्शकों को बांधे रखा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवामूर्ति दिनेश कौशिक रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणवी सांग प्रदेश की प्राचीन लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। पंडित लख्मीचंद ने सांग के माध्यम से समाज को धर्म, कर्म, नैतिकता और जीवन मूल्यों की शिक्षा दी। सेठ ताराचंद जैसे दानवीर व्यक्तित्वों की जीवन गाथा सेवा, परोपकार और जरूरतमंदों की सहायता करने की प्रेरणा देती है।
इस अवसर पर नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, मार्केट कमेटी चेयरमैन विनोद कौशिक, पंडित राज सिंह, सतीश राठी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। समिति के संरक्षक पाले राम शर्मा, प्रधान पंडित सीलक राम और अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-57: सांग महोत्सव में पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत करते आयोजक। स्रोत समिति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें