फोटो 72 सुमन लोहचब, कांग्रेस कार्यकर्ता।
बादली। हलके की कांग्रेस नेता एवं महिला कार्यकर्ता सुमन लोहचब को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इससे पहले सुमन लोहचब झज्जर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियां निभा चुकी हैं और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती रही हैं।
नियुक्ति पर सुमन लोहचब ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अलका लांबा तथा हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर्ल चौधरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
सुमन लोहचब ने कहा कि उनका लक्ष्य पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा महिलाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें अधिक से अधिक राजनीतिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन की मजबूती और कांग्रेस के जनाधार को बढ़ाने के लिए वे पूरी लगन से कार्य करेंगी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उनकी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त की है।