सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कानपुर में शनिवार को महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहाकि आत्मनिर्भर बनकर ही वे खुद को समाज में स्थापित कर सकती हैं। प्रदेश सरकार महिलाओं के स्वरोजगार के लिए कई योजनाएं चला रही है। कई और योजनाएं आने वाली हैं। जहां जैसी जरूरत पड़े प्रदेश सरकार के उद्योग विभाग की मदद लें।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
केडीए सभागार में अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। विधायक नीलिमा कटियार विशिष्ट अतिथि थीं।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
कार्यक्रम में अपर आयुक्त उद्योग विनय कुमार और संयुक्त आयुक्त सर्वेश्वर शुक्ल भी मौजूद रहे। सर्वेश्वर शुक्ल ने कहाकि समाज में कदम से कदम मिलाकर चल रही महिलाओं के लिए कोई ऐसा काम नहीं जो वे न कर सकें। बस जरूरत है थोड़ी सी हिम्मत दिखाने की।
4 of 5
डेमो पिक
इसके बाद रास्ते खुद ब खुद बनने लगते हैं। उन्होंने अमर उजाला की अपराजिता मुहिम की सराहना की। मंत्री सत्यदेव पचौरी ने तो यहां तक कहा कि अमर उजाला ही एक मात्र अखबार है जो पत्रकारिता के साथ सामाजिक सरोकारों को बखूबी निभा रहा है।
उन्होंने स्वर्गीय अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना का भी जिक्र किया। इसके बाद उन्होंने सभाकक्ष में उपस्थित महिलाओं और आगंतुकों को महिला सम्मान और सुरक्षा की शपथ दिलाई।