फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद अजीत आजाद की अस्थियों में मिले लोहे के टुकड़े, आतंक के आकाओं को मोहसिन रजा की खुली चेतावनी

Mon, 18 Feb 2019 08:21 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 8
शहीद अजीत कुमार आजाद - फोटो : अमर उजाला
शहीद अजीत कुमार आजाद की याद में उन्नाव जिला प्रशासन चौरा में स्मारक का निर्माण कराएगा। रविवार सुबह जिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता व अजीत कुमार आजाद के परिजनों की मौजूदगी में इसकी कवायद भी शुरू कर दी गई। चौरा में प्रशासन द्वारा आवंटित की गई भूमि पर शहीद की अस्थियों को रीति रिवाजों के साथ जमीन में दफन करा दिया गया।
 
विज्ञापन

2 of 8
शहीद अजीत कुमार आजाद - फोटो : अमर उजाला
जम्मू के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए शहर के लोक नगर निवासी अजीत कुमार की पत्नी मीना ने पति के  स्मारक स्थल के लिए चार बीघा भूमि मांगी थी। उन्होंने प्रशासन के अलावा सदर विधायक को भी मांग पत्र दिया था। शनिवार को शहीद अजीत के अंतिम संस्कार के बाद स्मारक स्थल के निर्माण की कवायद शुरू कर दी गई। सदर विधायक पंकज गुप्ता रविवार दोपहर ही शहीद अजीत के घर पहुंच गए थे।
 
विज्ञापन

3 of 8
शहीद अजीत कुमार आजाद - फोटो : अमर उजाला
यहां से वह परिजनों को लेकर चौरा में आवंटित सरकारी भूमि पर पहुंचे। यहां डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय की मौजूदगी में स्मारक स्थल के लिए जमीन खोदी गई। जहां पिता प्यारेलाल व भाई रंजीत ने शहीद अजीत की अस्थियों के कलश को जमीन में दफन किया। इस दौरान पत्नी मीना व बच्चे बिलख पड़े। डीएम ने बताया कि भूमि की पैमाइश कराने के साथ ही स्मारक स्थल का निर्माण जल्द शुरू करा दिया जाएगा। 
 
 

4 of 8
शहीद अजीत कुमार आजाद - फोटो : अमर उजाला
शहीद अजीत की अस्थियों के दफन होने के साथ ही युवाओं ने अजीत जिंदाबाद व जब तक सूरज चांद रहेगा अजीत तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए। इसके बाद स्मारक स्थल पर तिरंगा भी फहराया। चौरा में अस्थियों को दफन करने के बाद परिजनों, प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीद को नमन किया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि जल्द ही स्मारक स्थल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
 
विज्ञापन

5 of 8
शहीद अजीत कुमार आजाद - फोटो : अमर उजाला
जम्मू के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए अजीत कुमार आजाद के शरीर में लोहे के कई बड़े टुकड़े घुस गए थे। शनिवार को शुक्लागंज के आनंदघाट पर अंतिम संस्कार के बाद जब परिजन अस्थियों के अवशेष लेने पहुंचे तो उन्हें यह टुकड़े बरामद हुए। भाई रंजीत अस्थियों के अवशेष साथ लाने के अलावा लोहे के टुकड़े भी उठा लाया था। रविवार को उसने प्रशासनिक अधिकरियों को वह टुकड़े भी दिखाए।
विज्ञापन

6 of 8
शहीद अजीत कुमार आजाद - फोटो : अमर उजाला
शहीद अजीत कुमार आजाद के परिजनों को दुख की घड़ी में ढांढस बंधाने वालों का चौथे दिन भी तांता लगा रहा। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने भी शहीद के निर्माणाधीन स्मारक स्थल पर पुष्प चक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शहीद की पत्नी को बेटियों की पढ़ाई में हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि आतंक को शरण देने वाला अब कोई व्यक्ति नहीं बख्शा नहीं जाएगा।
 
विज्ञापन

7 of 8
शहीद अजीत कुमार आजाद - फोटो : अमर उजाला
शहर के पास चौरा गांव के मार्ग पर सरकारी भूमि पर निर्माणाधीन शहीद स्मारक स्थल पर राज्यमंत्री मोहसिन रजा ने पुष्प अर्पित कर शहीद को नमन किया। इसके बाद शहीद के परिवार से मिले। शहीद की पत्नी मीना व बेटी ईशा व श्रेया से बातचीत कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने सरकार की तरफ से शहीद के परिवार को हर संभव मदद की बात कही। शहीद के पिता प्यारेलाल ने बेटे की शहादत के गम के बीच आतंकियों के सफाए की आवाज उठाई तो मंत्री ने भरोसा दिया कि प्रधानमंत्री की अगुवाई में सेना बार्डर पर जल्द ही करारा जवाब देगी।
विज्ञापन

8 of 8
शहीद अजीत कुमार आजाद - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अब देश आतंकी हमले नहीं सहेगा और न ही देश में रहकर माहौल बिगाड़ रहे लोग बचेंगे। उन्होंने साफ किया कि रविवार को केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अलगाववादियों की सुरक्षा हटा ली है। कहा कि आतंक को शरण देने वाला अब कोई भी व्यक्ति बख्शा नहीं जाएगा। शहीदों की शहादत पर फक्र करने के साथ ही आतंकियों को शरण देने वालों को जल्द ही खामियाजा भुगतने के चेतावनी दी। इस दौरान शहीद के परिजनों के अलावा प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें