फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा गोद दिलाने के मामले में जेल में बंद दीपक पर एक और प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में अवैध रूप से बच्चा गोद दिलाने वाले गिरोह का जाल लगातार गहराता जा रहा है। इस गिरोह के मुख्य सरगनाओं में शामिल पुराना कांगड़ा निवासी दीपक के खिलाफ अब पुलिस थाना बैजनाथ में धोखाधड़ी और धमकी देने की नई प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोपी ने एक महिला को कानूनी दस्तावेज के साथ लड़का गोद दिलाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


बैजनाथ क्षेत्र की पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी केवल बेटियां हैं। वह एक लड़का गोद लेना चाहती थी। सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान आरोपी दीपक से हुई। आरोपी ने खुद को रसूखदार बताते हुए विश्वास दिलाया कि वह सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करवाकर उसे बच्चा गोद दिलवा देगा।

महिला ने बताया कि आरोपी के झांसे में आकर उसने मार्च 2024 में गूगल पे के माध्यम से एक लाख रुपये भेजे और अप्रैल 2024 में एक लाख रुपये की राशि नकद में दी। कुल दो लाख रुपये वसूलने के बाद आरोपी ने अपना फोन बंद कर लिया। जब महिला ने उससे संपर्क कर अपने पैसे वापस मांगे तो दीपक ने उसे पैसे लौटाने के बजाय गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


नौ आरोपी पहले से ही हैं जेल में

बता दें कि आरोपी दीपक और इस गिरोह के 8 अन्य सदस्य संसारपुर टैरेस में दर्ज इसी तरह के एक अन्य मामले में पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वर्तमान में यह सभी आरोपी न्यायिक हिरासत (जेल) में हैं। बैजनाथ पुलिस ने अब इस नई शिकायत के आधार पर दीपक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।



महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस गिरोह के पुराने रिकॉर्ड और ठगी के अन्य संभावित मामलों को लेकर गहनता से जांच कर रही है। -बीर बहादुर, एएसपी कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें