फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवेलियन का काम पूरा करने के लिए 10 लाख रुपये और हुए मंजूर

विज्ञापन
13jjrp09- झज्जर। नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में बन रहा पवेलियन। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
झज्जर। बहादुरगढ़ रोड स्थित नेहरू काॅलेज क्रिकेट ग्राउंड में पंचायती राज विभाग की तरफ से पवेलियन बनाया जा रहा है। बजट की कमी पड़ने के चलते अब इस पवेलियन के लिए 10 लाख रुपये और मंजूर किए गए हैं। जिले में अलग-अलग स्थानाें पर पंंचायती राज विभाग की तरफ निर्माण कार्यों को पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन

नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में पिछले करीब तीन माह से काम कराया जा रहा है। पहले इस काम को कराने में 11 लाख रुपये की राशि मंजूर की गई थी। अब पूरा करने में बजट की कमी के चलते 10 लाख रुपये की राशि और मंजूर की गई है। अब इस पवेलियन में ऊपर के काम को पूरा कराया जाएगा।
इसमें बैठने के लिए सीमेंटिड कुर्सी लगवाई जाएंगी और टीम शेड का काम पूरा कराया जाएगा। जल्द ही पवेलियन का काम पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद खिलाड़ी पवेलियन में बैठकर आसानी से मैच देख सकेंगे।
विज्ञापन


वर्जन
नेहरू कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में पवेलियन बनाने का काम किया जा रहा है। इस कार्य को पूरा करने में पहले 11 लाख रुपये मंजूर हुए थे लेकिन बजट की कमी के चलते अब 10 लाख रुपये और मंजूर कराए हैं। जल्द ही पवेलियन बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

भगत सिंह, जेई, पंचायती राज विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें