फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलगाय सामने आने से दुर्घटनाग्रस्त हुई एंबुलेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जटवाड़ा गांव के पास शुक्रवार रात नीलगाय के सामने आने से एक एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में नीलगाय की मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। चालक सुरक्षित है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस मरीज को पीएचसी तुंबाहेड़ी छोड़कर वापस लौट रही थी। तभी अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई और टक्कर हो गई। टक्कर से एंबुलेंस की लाइट टूट गई, जिससे वाहन को आगे चलाने में कठिनाई हुई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक ने तुरंत विभाग को सूचना दी। क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को सावधानीपूर्वक पीएचसी तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें