राजस्थान के अलवर जिले में एक दुल्हन घर से सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गई। ससुराल वालों ने बहू को तलाश करने की काफी कोशिश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अलवर गेट थाना पुलिस ने बताया कि गुलाब बाड़ी के रहने वाले एक परिवार के केस दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया कि 25 जनवरी को उनके बेटे की शादी धनवंती के साथ हुई थी।
28 जनवरी को शादी का रिसेप्शन था, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। रिसेप्शन खत्म होने के बाद बहू घर से सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गई। पुलिस का कहना है कि शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही फरार हुई दुल्हन को तलाश कर लिया जाएगा।