फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-2 की ग्रीन बेल्ट पर कब्जे का आरोप, कार्रवाई की उठी मांग

विज्ञापन
-फोटो 51 : सेक्टर-2 ग्रीन बेल्ट की खराब हालत। स्रोत पाठक
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-2 क्षेत्र में स्थित ग्रीन बेल्ट की जमीन पर अवैध कब्जे और गंदगी को लेकर स्थानीय लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। इस मामले में सामाजिक संस्था जन जागरण समिति ने हरियाणा सरकार व संबंधित विभागों को लिखित शिकायत भेजकर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जन जागरण समिति के अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने कहा कि सेक्टर-2 में करीब 200 मीटर तक फैली ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कुछ लोगों द्वारा निर्माण सामग्री डालकर कब्जा किया गया है। साथ ही वहां नियमित रूप से कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है जिससे आसपास रहने वाले लोगों को बदबू, गंदगी और बीमारियों का खतरा बना हुआ है।
समिति का कहना है कि यह ग्रीन बेल्ट लगभग 25 वर्ष पहले विकसित की गई थी लेकिन लंबे समय से इसकी देखरेख नहीं हो रही। कई बार नगर परिषद व एचएसवीपी अधिकारियों को शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

संस्था पदाधिकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध कब्जे तुरंत हटाकर क्षेत्र की सफाई करवाई जाए और ग्रीन बेल्ट को दोबारा विकसित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।
यदि यहां पर ग्रीन बेल्ट का विस्तार अच्छे तरीके से होता है तो यहां का वातावरण भी बेहतर होगा लेकिन न तो अधिकारी और न ही नेता इस संबंध में कोई काम कर रहे हैं। ऐसे में लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें