फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः इस शादी में शराब से तौबा,पिलाया गया जूस

Mon, 17 Apr 2017 12:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में जगह-जगह शराब की बिक्री को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी कड़ी में आदर्श उदाहरण के रुप में उत्तरकाशी जनपद की रहने वाली मनीषा की शादी में अतिथियों को शराब नहीं बल्कि जूस पिलाया गया।
विज्ञापन


जीआईसी चिन्यालीसौड़ में अध्यापक किशोर सिंह धनाई की बिटिया मनीषा की शादी 14 अप्रैल को हुई, जिसमें शादी के निमंत्रण पत्र से लेकर विदाई समारोह में लीक से हटकर कार्य किए गए।
Trending Videos
विज्ञापन

बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ का दिया गया संदेश

शादी के कार्ड पर बाकायदा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ का संदेश दिया गया था। मेहंदी समारोह में शराब पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया था।

13 अप्रैल को मेहंदी समारोह का शुभारंभ गायत्री शक्तिपीठ नई टिहरी के उप जोन प्रभारी डा. वीएन जोशी एवं उनके साथ आए अन्य सदस्यों ने दीप प्रज्ज्वलित और विशेष हवन-यज्ञ के साथ किया।

मेहंदी समारोह में शराब को दरकिनार करते हुए जूस पिलाया गया, जबकि आमंत्रित अतिथियों को प्रसाद व भोज वितरित कर एक-एक साहित्य की पुस्तकें दी गई। 15 अप्रैल को विदाई की बेला पर दुल्हन मनीषा ने एक आम का पौधा रोपा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें