फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में छह हजार करोड़ का निवेश करेगा चीन

Mon, 17 Apr 2017 11:02 AM IST
भास्कर पोखरियाल, रुद्रपुर
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन
केंद्र और उत्तराखंड सरकार की पहल पर सिडकुल में फिर अच्छे दिन आने वाले हैं। चीन की 12 बड़ी कंपनियां उत्तराखंड में छह हजार करोड़ के निवेश के लिए तैयार हो गई हैं। ये कंपनियां सितारगंज और पंतनगर सिडकुल में बड़ा निवेश करेंगी। इससे करीब 40 हजार लोगों को रोजगार और उत्तराखंड में औद्योगिक विकास को रफ्तार मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है।
विज्ञापन


दिल्ली में दो दिन चली बैठक में चीन की नामी कंपनियों ने उत्तराखंड में निवेश के लिए उत्सुकता दिखाई है। 23 अप्रैल को इन कंपनियों का दल सिडकुल का दौरा करने के बाद 24 अप्रैल को देहरादून में मुख्यमंत्री के साथ निवेश को लेकर करार करेगा।

पिछले छह माह से सिडकुल में औद्योगिक विकास को तेज करने की चल रही कवायद रंग लाई है। चीन की 12 बड़ी कंपनियों ने उत्तराखंड में छह हजार करोड़ के बड़े निवेश के लिए हामी भर दी है। शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई चीनी कंपनियों के प्रतिनिधियों की बैठक में निवेश को लेकर अहम निर्णय लिए गए हैं।
विज्ञापन


इसमें सिडकुल के प्रबंध निदेशक डा. आर राजेश कुमार खुद भी मौजूद रहे। अब चीन की 12 कंपनियों का दल प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों की अगुवाई में 23 अप्रैल को पंतनगर सिडकुल और सितारगंज का दौरा करेगा और यहां निवेश से संबंधित जानकारियां जुटाने के बाद 24 अप्रैल को देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ अहम करार करेगा। 

 सूत्रों के अनुसार सिडकुल में निवेश की इच्छा जता रही चीन की कंपनियां यहां टैक्सटाइल को लेकर ज्यादा उत्साहित हैं। टैक्सटाइल पर निवेश से यहां विकास के और भी रास्ते खुल सकते हैं। इसके अलावा रुद्रपुर वाइनरी फैक्ट्री के साथ ही अन्य बड़े उद्योगों की स्थापना की भी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

इन कपंनियों का आएगा दल

सिडकुल के प्रबंध निदेशक डा. आर राजेश कुमार के अनुसार सब कुछ ठीक रहा तो पंतनगर और सितारगंज सिडकुल में 40 हजार लोगों को रोजगार मिलने के रास्ते खुल जाएंगे। बताया जा रहा है कि इन फैक्ट्रियों में अधिकांश को सितारगंज और पंतनगर में स्थापित किया जाना है।

इन कपंनियों का आएगा दल
निवेश के लिए सिडकुल का दौरा करने को 23 अप्रैल को जिन कंपनियों का दल यहां आना है, उनमें शंघाई जिनशुआई फरनेचर कंपनी लि. के जनरल मैनेजर चांगवान झोंग, शंघाई तिंदहुई इनवेस्टमेंट कंपनी के अध्यक्ष चेनबाओ पिंग, शंघई युहुआ इनवेस्टमेंट ग्रुप के अध्यक्ष झिंगयू्बे, शंघाई यिपिन स्टोन कंपनी के जनरल मैनेजर लि बाओपिंग, लूओयांग शंघुआंग वाइन कंपनी के जनरल मैनेजर चंगेन झोंग, शंघाई हॉंग गैंग इंडस्ट्री डेवलपमेंट कंपनी के अध्यक्ष लिजिआनबाओ, शंघाई इन्फ्रास्ट्रक्चर डवलपमेंट कंपनी के अध्यक्ष चांगझियाओ बिन, शंघाई किआंगशु इनवेस्टमेंट कंपनी के अध्यक्ष झांगटोंग, चेंगडु हैंजिंआंग एडवांस मैटेरियल टैक्नोलॉजी कंपनी के जनरल मैनेजर वांगझान आदि शामिल हैं।

सिडकुल के एमडी डा. आर. राजेश कुमार ने बताया कि दो दिन तक दिल्ली में कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। 12 कंपनियों से निवेश पर सहमति बन गई है। 23 अप्रैल को सिडकुल का दौरा करने के बाद इन कंपनियों का दल 24 अप्रैल को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ करार पर हस्ताक्षर करेगा। इसके बाद जल्द ही निवेश का काम शुरू होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें