फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में 1200 विद्यार्थियों को दी एल्बेंडाजोल की गोलियां

विज्ञापन
फोटो 26जेएनडी29-केएम राजकीय महाविद्यालय में एल्बेंडाजोल की गोलियां वितरित करते हुए। स्रोत संस्थ
विज्ञापन
नरवाना। केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना में विद्यार्थियों को कृमि संक्रमण से बचाव के लिए एल्बेंडाजोल की गोलियां वितरित की गईं। इस दौरान करीब 1200 विद्यार्थियों को कृमिनाशक गोलियां दी गईं और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम संचालक जयपाल सिंह आर्य ने कहा कि गलत खानपान और फास्ट फूड के बढ़ते चलन के कारण बच्चों और युवाओं में पेट संबंधी विकार बढ़ रहे हैं। पिज्जा, बर्गर, मैगी, चाऊमीन और मोमोज जैसे खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को मौसमी फल, मोटे अनाज, सत्तू, दूध, दही और छाछ जैसे पौष्टिक एवं प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शुद्ध और सात्विक आहार अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली विकसित की जा सकती है महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मीनू सिंह ने कहा कि नियमित योग, प्राणायाम, व्यायाम और खेलकूद शरीर को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ शारीरिक गतिविधियों पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें