फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा से पहले श्रद्धालुओं ने खुद संभाली जोहड़ की सफाई

विज्ञापन
14jjrp11- झज्जर। ब्राह्मण वाले जोहड़ की सफाई करमे पूर्वांचलवासी। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। छठ महापर्व को लेकर पूर्वांचलवासियों में उत्साह है, लेकिन कोसली रोड स्थित ब्राह्मण वाले जोहड़ की सफाई नहीं होने से श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से सफाई नहीं कराए जाने पर शनिवार शाम को पूर्वांचलवासी खुद ही जोहड़ की सफाई करने पहुंच गए। श्रद्धालुओं ने बताया कि जोहड़ में पानी की भी कमी है। शनिवार को कुछ हिस्से की सफाई की गई, जबकि बाकी काम रविवार सुबह किया जाएगा।
उधर छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को खरना की पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ की गई। व्रती महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास रखा और शाम को गुड़ की खीर, रोटी सहित पारंपरिक पकवान तैयार कर छठी मैया को भोग लगाया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो गया।
विज्ञापन

रविवार शाम को श्रद्धालु जोहड़ पर पहुंचकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इस दौरान परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की खुशहाली की कामना की जाएगी। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ महापर्व का समापन होगा।
रितिक और कृष्ण ने बताया कि बिहार और उत्तर प्रदेश से आकर बसे पूर्वांचलवासी हर साल पारंपरिक तरीके से छठ महापर्व मनाते हैं। पूजा में सूर्यदेव को विभिन्न फल, पकवान और 56 भोग अर्पित करने की परंपरा है। पर्व को लेकर घरों में भी विशेष तैयारियां की गई हैं।

पिछले वर्ष भी की थी सफाई
जोहड़ की सफाई में जुटे रितिक और कृष्ण ने बताया कि पिछले वर्ष भी उन्होंने स्वयं ही सफाई की थी। इस बार भी प्रशासन की ओर से व्यवस्था नहीं होने पर उन्हें खुद यह जिम्मेदारी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें