फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टंट की तर्ज पर अब इन दवाइयों की कीमतें भी होंगी नियंत्रित

Sun, 27 Aug 2017 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य कृषि मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा कि स्टंट की तर्ज पर कृषि संबंधी दवाइयों की कीमतों को भी नियंत्रित किया जाएगा। इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने पूर्व यूपीए सरकार पर खूब तंज कसे और पूर्व प्रधानमंत्री को मोम का पुतला बताया। 
विज्ञापन


कुल्लू के देव सदन में ‘नया भारत संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम में पहुंचे रूपाला ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि यह संकल्प केवल भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए ही नहीं बल्कि आमजन के लिए भी है। अकेले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ नहीं कर सकते हैं। उनके चलाए अभियानों को सफल बनाने के लिए सभी को आगे आना होगा। 


उन्होंने कहा कि अब विपक्ष भी 2019 की बजाय 2024 के चुनाव की चर्चा कर रहे हैं। सभी संकल्प लेकर इसे कागज में लिखें और जिला भाजपा के पास नाम, फोन नंबर व पते के साथ भेजें और मुहिम चलाएं। रूपाला ने कहा कि वह एक आम कार्यकर्ता हैं और पार्टी के कहने पर ही काम करते हैं।
विज्ञापन


पार्टी के कहने पर ही वह जमीन से इस मंच तक पहुंचे हैं। इस दौरान सांसद रामस्वरूप शर्मा, विधायक सदर कुल्लू महेश्वर सिंह, विधायक मनाली गोविंद ठाकुर, प्रदेश महामंत्री राम सिंह, पूर्व मंत्री खीमी राम, जिला अध्यक्ष भीम सैन, जिला महामंत्री बालमुकुंद राणा, भाजपा नेता युवराज बौद्ध, वरिष्ठ मीडिया प्रभारी खुशहाल सिंह राठौर मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें