फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के बाद बदमाशों ने युवक को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दारागंज के बक्सी खुर्द इलाके में कहासुनी के बाद बदमाश एक युवक पर फायरिंग कर भाग निकले। गोली युवक के बाएं पैर में लगी है। दारागंज पुलिस ने अतुल निषाद, हर्ष मिश्रा, सनी मिश्रा उर्फ कार्तिक मिश्रा व सुख लाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बक्सी खुर्द निवासी दिनेश कुमार निषाद ने पुलिस को बताया कि भाई गोरे निषाद अपने दो दोस्तों आजाद और हर्ष पांडेय के साथ शनिवार रात एक पान की दुकान पर बैठकर बातचीत कर रहा था। आरोप है कि करीब 11:30 बजे अतुल निषाद अपने दोस्त हर्ष मिश्रा, सनी मिश्रा उर्फ कार्तिक मिश्रा और सुख लाल के साथ वहां पहुंचा और गालीगलौज करने लगा।
विरोध करने पर आरोपियों ने धमकी देकर कहा कि मेरे साथ काम क्यों नहीं करते हो। मना करने पर अतुल व सनी ने गोरे निषाद पर फायरिंग कर दी। गोली उसके बाएं पैर में लगी। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से गोरे निषाद को तत्काल बेली अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी धमकी देकर मौके से भाग निकले। दारागंज थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें