फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को परहेज करने की दी गई सलाह

Sat, 13 Jan 2018 11:11 PM IST
chitrakoot
विज्ञापन
शिविर में मरीजों का हाल जानतीं महिला चिकित्सक - फोटो : amarujala
विज्ञापन
आरोग्य धाम में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए लगाए गए शिविर में दूसरे दिन भी मरीजों को देखा गया। इनको परहेज की सलाह दी गई।
विज्ञापन

आयुष विभाग नई दिल्ली व दीनदयाल शोध संस्थान के सहयोग से धर्मनगरी में छह दिवसीय शिविर लगाया गया है। दूसरे दिन सबसे अधिक त्वचा रोग व पेट रोग से पीड़ित मरीज आए। छह सौ से अधिक मरीज देखे गए। आयुर्वेद संहिता आयाम का प्रशिक्षण भी शुरू हुआ जो 17 जनवरी तक चलेगा। आयुर्वेद की दवाएं व जड़ी बूटी दी गई। इसके साथ ही खानपान के प्रभाव से होने वाले रोगों का परीक्षण करने के बाद डाक्टरों ने अधिक मसाला युक्त वस्तुओं का परहेज करने की सलाह दी। बताया गया कि आयुर्वेद से संबंधित तीन लाख 25 हजार की दवाएं वितरित की गईं। इस मौके पर डा. मनोज नेसारी नई दिल्ली, प्रो. एनएस बघेल जयपुर, प्रो. अंत धर्माधिकारी, प्रो. नीता कोटेजा, प्रो. आरबी द्विवेदी हरदोई व प्रो. तनुजा नेसारी आदि मौजूद रहे।

 डा. मनोज नेसारी नई दिल्ली ने बताया कि आयुर्वेद सभी प्रकार के रोग ठीक करने क्षमता है। कई रोग तो लोग घर बैठे दूर कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें घरों में जड़ी बूटियां लगानी पडे़ंगी। इसके लिए दीनदयाल शोध संस्थान के कार्यकर्ता खुद घर जाकर जड़ी बूटियों के पौधे वितरित करते हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोग्यधाम में आयुष के इस शिविर में कई अस्पतालों के प्रतिनिधि शामिल हैं। डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन ने बताया कि यह चिकित्सा शिविर शनिवार को समाप्त हो गया है अब इन प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है, जिसमें 58 परास्नातक, 23 यूजीसी स्कालर,6 मेडीकल आफीसर, दो रिसर्च आफीसर, 9 सीआरएवी के छात्र, नेपाल व श्रीलंका समेत 14 राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें