फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब आधार हीं बन गया परिवार से मिलन का आधार

विज्ञापन
aadhar for bail
विज्ञापन

अदालती आदेश पर आधार बनाने की प्रक्रिया ने मानसिक रूप से पीड़ित महिला को उसके परिवार से मिलवा दिया है। चार माह पहले महिला भटकती हुई पुलिस को मिली थी। इसके बाद अदालत ने उसका आधार बनाने का निर्देश पुलिस को दिया था।वहीं, महिला का रिकार्ड आधार प्राधिकरण के पास पहले से ही मौजूद था। 

विज्ञापन


तीस हजारी अदालत के महानगर दंडाधिकारी अभिलाष मल्होत्रा को कश्मीरी गेट पुलिस ने बताया कि महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना मालाखेड़ा जिला अलवर राजस्थान में 30 नवंबर 2017 को दर्ज करवाई गई थी।

दिल्ली पुलिस ने जब उसके पति से संपर्क किया तो वह पीड़िता को साथ ले जाने के लिए तैयार हो गया। वहीं, अदालत ने कानूनी औपचारिकताओं के बाद महिला को उसके पति के सुपुर्द करने का आदेश दिया। साथ ही महिला का उचित इलाज कराने की हिदायत अदालत ने उसके पति को दी है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

प्राधिकरण के पास था विवरण

आधार - फोटो : self
अदालती आदेश पर जब महिला का आधार बनाया जाने लगा तो पता चला कि उसका विवरण पहले से आधार प्राधिकरण के पास मौजूद था। इससे पुलिस को उसके नाम व निवास स्थान आदि की जानकारी मिली। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। जिसके बाद महिला को आशा किरण होम से घर वालों को सौंपने का रास्ता साफ हो गया। 

कश्मीरी गेट मिली थी महिला 
बता दें कि यह महिला पुलिस को कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास फरवरी में भटकती थी। महिला को इहबास में भर्ती कराया गया था। अदालत ने जब उससे बातचीत की तो पाया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

अदालत ने यौन शोषण की शंका के मद्देनजर उसकी जांच का निर्देश दिया था। जांच में दुष्कर्म की कोई बात सामने नहीं आई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें