मैरिनेट के लिए
बोनलेस चिकेन 800 ग्राम, अदरक पेस्ट 2 चम्मच, लहसुन पेस्ट 2 चम्मच, हरी मिर्च तीन कटी हुई, दही ( पतली) 200 ग्राम, अचारी मसाला 2 चम्मच, सरसों तेल 50 एमएल, मेंथी 1/4 चम्मच, कलौंजी 1/4 चम्मच, सौंफ 1 चम्मच, गरम मसाला पाउडर आधा चम्मच और नमक स्वाद के मुताबिक।
सर्व करने के लिए
धनिया पत्ती 1 चम्मच बारीक कटी हुई
चाट मसाला 2 चम्मच
विधि-
बोनलेस चिकेन को टिक्का साइज में छोटा-छोटा काट लें। फिर उसमें लहसुन, अदरक पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च को मिलाकर 15-20 तक के लिए अलग रख दें।
अब एक बाउल में दही लें उसमें अचारी मसाला, सरसों तेल, मेंथी, कलौंजी, सौंफ, गरम मसाला और नमक को अच्छी तरह मिलाएं। इसमें बोनलेस चिकेन और उसके साथ अदरक, लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च भी डाल दें।
मिलाने के बाद इसे एक घंटे के लिए छोड़ दें। आखिर में टिक्के को सीक में अरेंज करें और तंदूर में 15-20 तक पकाएं।
जब यह पक जाए, तंदूर से निकालें और चाट मसाला, धनिया पत्ती के साथ गर्मागर्म सर्व करें।