फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ वर्षीय मासूम की ऑडी कार से कुचलकर हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उपमंडल के डाबौदा खुर्द गांव में एक युवक पर डेढ़ वर्षीय मासूम बच्चे को कार से कुचलकर मारने का आरोप लगा है। घटना 10 फरवरी की है। परिजनों ने 11 फरवरी को माूसम का अंतिम संस्कार कर दिया। अब कार चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन

डाबौदा खुर्द निवासी महेश ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि 10 फरवरी की शाम करीब 6 बजे वह अपने डेढ़ वर्षीय भतीजे तेजस के साथ गली में खड़ा था। वह भतीजे के साथ खेल रहा था। तेजस उससे करीब 20 मीटर दूर था। इस बीच गांव का ही साहिल अपनी ऑडी कार तेज गति से चलाते हुए आया और उनके भतीजे को कुचल दिया। हादसे के बाद वह भाग खड़ा हुआ। महेश ने पुलिस को बताया कि कुछ देर बाद उन्होंने उसे पकड़ा और उसे थप्पड़ मारे। इसके बाद वे तेजस को हाॅस्पिटल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने तेजस को मृत घोषित कर दिया।
महेश का कहना है कि इस घटना के बाद परिवार सदमे में था। घटना की रात को साहिल के परिवार के लोगों ने उन पर समझौते का दबाव बनाया और तेजस के पिता दिनेश से पुलिस की मदद से समझौते पर हस्ताक्षर करा लिए। घटना के बाद वे बेहद दुखी थे। अब 25 फरवरी को उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें