फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। ऑनलाइन ऑर्डर और डिलीवरी का काम देने का झांसा देकर 2,00,468 रुपये की ठगी करने के मामले में थाना साइबर क्राइम झज्जर पुलिस ने दिल्ली निवासी इरफान को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रेम नगर-2 का रहने वाला है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक दर्शन कुमार ने बताया कि गांव दूबलधन माजरा निवासी व्यक्ति को व्हाट्सएप पर ऐप डाउनलोड करवाकर ऑनलाइन काम का लालच दिया गया था। आरोपियों ने ऑर्डर की रकम अपने बताए खातों में जमा करवाकर डिलीवरी के बाद 15 प्रतिशत कमीशन देने का झांसा दिया।
शिकायतकर्ता ने अलग-अलग तारीखों में रकम जमा कराई, लेकिन न कमीशन मिला और न पैसे वापस हुए। पुलिस ने मनी ट्रेल के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें