फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाता होगा भारी, जेब रहेगी खाली

Thu, 01 Dec 2016 12:49 AM IST
मिर्जापुर, ब्यूरो, अमर उजाला,
विज्ञापन
रमईपट्टी स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रुपये लेने के लिए लगी कतार।
विज्ञापन
नोटबंदी के इफेक्ट से बैंक के कर्मचारियों को अभी राहत मिलती नहीं दिख रही है। बैंकों में गुरुवार से फिर भीड़ बढ़ जाएगी। अब पेंशन और वेतन निकालने के लिए कर्मचारी और पूर्व कर्मचारी बैंकों का रुख करेंगे। मंगलवार को ही जिला कोषागार से लगभग डेढ अरब रुपये वेतन और पेंशन फंड में भेजे गए हैं। बैंकों में कर्मचारी अब इन्हें कैसे संभालेंगे यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन


  बता दें जिले में विभिन्न विभागों में वेतन बांटे जाने के लिए ट्रेजरी विभाग से एक अरब से अधिक रुपये बैंकों को ट्रांसफर कर दिए गए हैं। इसी तरह पेंशन के लिए 20 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। वेतन में देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के 35 करोड़, माध्यमिक विद्यालयों  में कार्यरत लोगों के वेतन के लिए 20 करोड़ रुपये रुपये इसी तरह पुलिस और पीएसी विभागों के वेतन की रकम शामिल है।

  जिले के कर्मचारियों को वेतन और पूर्व कर्मचारियों को पेंशन देने का कार्य हर माह की एक तारीख से शुरु हो जाता है। बैंकों के कर्मचारियों का वेतन हर माह 25 तारीख को ही आ जाता है। कई बैंककर्मियों ने इसे निकालना भी शुरु कर दिया है। अब वेतन और पेंशन की राशि को निकालने के लिए लाइनें लगेंगी। अग्रणी बैंक मैनेजर दिनकर सिंह का कहना है कि बैंकों में कोई विशेष तैयारी नहीं की गई है। पहले से ही बैंककर्मी परेशान हैं।
विज्ञापन


आम दिनों की तरह ही कार्य किया जाएगा। रही बात बैंक से कैश निकालने की तो तय सीमा तक ही लोगों को कैश दिया जाएगा। कैश कम होने पर थोड़ी थोड़ी राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यह निर्भर करेगा कि स्टेट बैंक से अन्य बैंकों को कितना कैश मिलता है। उधर सरकारी कर्मचारी महीने भर की मेहनत की कमाई बैंकों में पहुंचने पर उसे निकालने के लिए लालायित  हैं। कोषागार से  सरकारी कर्मचारियों का वेतन बैंकों को भेज दिया गया है। इसी प्रकार विभागों ने भी समाजवादी पेंशन,विकलांग पेंशन, वृद्धा पेंशन और अन्य कई तरह के पेंशन की राशि को बैंकों को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें