बैंक के बाहर नारेबाजी करते खाताधारक
- फोटो : अमर उजाला
कस्बा स्थित बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में लाइन में लगे लोगों को जब पता चला कि बैंक में करेंसी नहीं है तो उन्होंने हंगामा कर दिया। बैंक प्रबंधक ने बताया कि वह उच्चाधिकारियोें से बात करके करेंसी की डिमांड कर रहे हैं।
बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में तीन दिन से खाताधारक लाइन में खड़े हो जाते हैं और हर रोज उन्हें करेंसी न होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। शुक्रवार को फिर बैंक खुलने से पहले लोग लाइन में खड़े थे। यहां बैंक कर्मी रुपये जमा करने वाले लोगों को अंदर किया और अन्य लोगों से करेंसी न होने की बात कही। इस पर खाताधारक ग्रामीण लवकुश यादव, बब्बन, राममूर्ति, शिवबालक, रामजी मिश्रा, राजेंद्र प्रताप सिंह यादव आदि ने बैंक के बाहर नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया।
उनका कहना था कि उनके पास अब फूटी कौड़ी तक नहीं है। कैसे वह घर खर्च चलाएं और कैसे खेतों के लिए खाद बीज का इंतजाम करें। तीन दिन से घंटो लाइन में खड़े रहने के बाद बैंक करेंसी न होने की बात कहकर लौटा देती है। शाखा प्रबंधक जे.एन. अवस्थी ने बताया कि बैंक में करेंसी न होने की बात से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। जल्द ही करेंसी मिल जाएगी और लोगों को वितरण की जाएगा।