सेना में लेफ्टिनेंट बना अभिषेक ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
बलद्वाड़ा (मंडी)। खुडला पंचायत के गांव बुस्वातर के अभिषेक ठाकुर भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट चयनित हुए हैं। अभिषेक की इस उपलब्धि पर परिजनों सहित क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
अभिषेक के पिता मुकेश कुमार आर्मी से हवलदार केे पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। अभिषेक ने प्राथमिक शिक्षा मॉडल हाई स्कूल बलद्वाड़ा से प्राप्त की। सातवीं से जमा दो की शिक्षा सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में ग्रहण की। इसके बाद नेशनल डिफेंस अकादमी की परीक्षा पास कर पुणे और आईएमए देहरादून से ट्रेनिंग करके भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल किया। पासिंग आउट परेड के समय माता-पिता ने बेटे के कंधों पर स्टार लगाए। अभिषेक ठाकुर ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और गुरुजनों को दिया है।