फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में शुरू हुआ आधार सेवा केंद्र, नागरिकों को एक छत के नीचे मिलेंगी सेवाएं

विज्ञापन
03jjrp06-  आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ करती सीटीएम ऋतु। स्रोत : प्रचार विभाग
विज्ञापन
झज्जर। नागरिकों को आधार से जुड़ी सेवाएं आसानी से उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यूआईडीएआई रीजनल ऑफिस चंडीगढ़ की पहल पर झज्जर में भगत सिंह चौक के समीप आधार सेवा केंद्र शुरू किया गया। सीटीएम ऋतु ने केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सीटीएम ऋतु ने कहा कि आधार सेवा केंद्र नागरिक-केंद्रित शासन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। केंद्र के शुरू होने से लोगों को आधार संबंधी विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और निर्धारित सरकारी दरों पर सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र खुलने के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। यहां आने वाले प्रत्येक नागरिक को उसकी आवश्यकता के अनुसार सेवा सम्मानजनक, सुगम और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध करवाई जानी चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए सेवा अनुभव को सहज एवं सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सीटीएम ने कहा कि आधार सेवा केंद्र के संबंध में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाना जरूरी है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इसका लाभ उठा सकें।
सेवा केंद्र प्रतिनिधि ने बताया कि नए आधार नामांकन की सुविधा निशुल्क उपलब्ध होगी। वहीं बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये और जनसांख्यिकीय विवरण अपडेट के लिए 75 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


उद्घाटन अवसर पर यूआईडीएआई के क्षेत्रीय अधिकारी कर्नल हरमीत सिंह कपूर, एएम बबीता और ऑपरेशन मैनेजर झज्जर सोहित कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें