फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बराही में ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव बराही में सोमवार की ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची लाइनपार थाना पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


बिहार मूल का मूल निवासी नंदू अपने परिवार के साथ बराही स्थित ईंट भट्ठे पर रहकर काम करता है। सोमवार की रात वह काम में व्यस्त था। उसका दो वर्षीय बेटा देवा पास में ही खेल रहा था। इसी दौरान देवा उधर से गुजरे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण देवा की मौके पर ही मौत हो गई।
परिजन और आसपास के लोग बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची लाइनपार थाना पुलिस शव को कब्जे में ले लिया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इस मामले में परिजनों ने पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी है। लाइनपार थाना प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें