फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध केमिकल फैक्टरी में दो टन का बॉयलर फटा, तीन मंजिला इमारत ढही, पांच कर्मी झुलसे

विज्ञापन
-फोटो 70 : आग में झुलसा संतोष। संवाद - फोटो : सभा मंडप में दर्शन-पूजन करने पहुंचे श्रीलंका के अनुयायी।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र के पार्ट-बी स्थित विकास हाईटेक एडेसिव प्राइवेट लिमिटेड फैक्टरी में शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर बॉयलर फट गया। जिसकी चपेट में आने से पांच कर्मी गंभीर रूप से झुलस गए। धमाके की आवाज से तीन मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। फैक्टरी बिना किसी इंडस्ट्रियल लाइसेंस और सरकारी अनुमति के संचालित की जा रही थी।
विज्ञापन

घायलों को नागरिक अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने चार की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रोहतक के पीजीआईएमएस रेफर कर दिया है जिनमें से दो कर्मी 50 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे बताए जा रहे हैं। वहीं एक का उपचार शहर के जीवन ज्योति अस्पताल में चल रहा है। दमकल विभाग की सात गाड़ियों की मदद से 28 कर्मचारियों ने चार घंटे में आग पर काबू पाया। फैक्टरी दिल्ली के द्वारका निवासी सतदीप शर्मा की है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, फैक्टरी में इंडस्ट्रियल एडहेसिव(ग्लू) बनाने का काम किया जाता है। घायल होने वाले श्रमिक नीरू (20), संतोष (40), धर्मेंद्र (28), जयराम (35) उत्तर प्रदेश के हरदोई व सुभाष (28) निवासी नेपाल के रहने वाले हैं।

फैक्टरी में केमिकल होने के कारण उसकी दुर्गंध दूर तक उठ रही थी। इससे फायर कर्मचारियों को राहत कार्य के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाका एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दिया आग की लपटें दूर तक दिखाई दी रही थीं। आसपास की फैक्टरियों में अफरा-तफरी मच गई।
बॉयलर फटने से घटना हुई है। कंपनी के पास लाइसेंस नहीं था। एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है जो दो दिन में रिपोर्ट सौंपेगी। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी। वर्षा खांगवाल- डीसी
विज्ञापन

-फोटो 60 :
-फोटो 62 :

-फोटो 64 :

-फोटो 65 :

-फोटो 66 :

-फोटो 67 :

-फोटो 68 :

-फोटो 69 :

-फोटो 70 : आग में झुलसा संतोष। संवाद

-फोटो 71 : आग में झुलसा नीरू।

-फोटो 72 : घायल धर्मेंद्र। संवाद

-

-फोटो 70 : आग में झुलसा संतोष। संवाद- फोटो : सभा मंडप में दर्शन-पूजन करने पहुंचे श्रीलंका के अनुयायी।

Next
AU ऐप में पढ़ें