फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के त्याग और ममता का कोई मोल नही : पंडित रोशन लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। मनुष्य की पहचान उसके आचरण और व्यवहार से होती है। मधुर वाणी और अच्छे संस्कार कठिन परिस्थितियों में भी रिश्तों की गरिमा बनाए रखते हैं। जीवन में सुख-दुख आते रहते हैं, इसलिए मनुष्य को अपनी गलतियों से सीख लेकर उनमें सुधार करने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन

यह बात नरवाना से पहुंचे कथावाचक पंडित रोशन ने सिद्ध बाबा प्रसाद गिरी मंदिर में आयोजित धर्मसभा में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि मां के त्याग और ममता का कोई मोल नहीं होता। मां जीवनभर अपनी संतान की खुशियों के लिए त्याग करती है और वही बच्चे की पहली गुरु होती है। इस दौरान उनके साथ आए भजन गायकों ने मधुर भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।
कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक गीता भुक्कल, जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल, समाजसेवी मनीष बंसल और जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें