फोटो-52: बहादुरगढ़ के गांव परनाला में नाले के निर्माण को लेकर निरीक्षण करते पंचायत प्रतिनिधि।
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। परनाला गांव में जल निकासी की समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रस्तावित नाला निर्माण को एनजीटी से हरी झंडी मिल गई है। परशुराम चौक से धोबी वाले जोहड़ तक नाला बनाया जाएगा जिससे एमआईई क्षेत्र की तरफ जाने वाले रास्ते पर भी गंदे पानी की निकासी सुचारु रूप से हो सकेगी।
नाले के निर्माण पर 75 लाख 89 हजार खर्च होंगे। परनाला सरपंच प्रतिनिधि अशोक राठी ने बताया कि आसपास के क्षेत्र का गंदा पानी पहले साफ किया जाएगा और इसके बाद उसे ड्रेन में डाला जाएगा। इससे पर्यावरण मानकों का पालन सुनिश्चित होगा और जलभराव की समस्या में कमी आएगी।
बताया गया है कि संबंधित विभाग द्वारा पहले ही इस कार्य का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया था जिसे अब मंजूरी मिल चुकी है। मंजूरी के बाद जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है और कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।