फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े 10 लाख से बहादुरगढ़ वाटर चैनल की होगी सफाई

विज्ञापन
फोटो-52: बहादुरगढ़ शहर को पेयजल मुहैया कराने वाली नहर। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सिंचाई विभाग ने बहादुरगढ़ वाटर चैनल की सफाई कराने का निर्णय लिया गया है। यह शहर और विभिन्न सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति का मुख्य स्रोत है। गर्मी के दौरान नहर में पानी की कमी और सिल्ट जमा होने के कारण जलापूर्ति प्रभावित हो जाती है जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि नहर में जमा सिल्ट और गाद को हटाने से पानी का प्रवाह बेहतर होगा। इससे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) और जनस्वास्थ्य विभाग के जलाशयों तक पर्याप्त मात्रा में रॉ वाटर पहुंच सकेगा।
इसके बाद शहर में पेयजल की आपूर्ति में सुधार आएगा और गर्मी में पानी की किल्लत से काफी हद तक राहत मिलेगी। इस कार्य के लिए करीब साढ़े 10 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है। फिलहाल टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग का कहना है कि जल्द ही सफाई कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें