फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में टूटा हुआ खंभा हादसे को दे रहा न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। गांव बिरोहड़ की बस्ती में बिजली का एक खंभा नीचे से टूटा हुआ है, जिसे लोहे की एंगल्स और स्पॉट के सहारे रोककर रखा गया है।
विज्ञापन


तंग गली में स्थित इस खंभे को लोहे की एंगल्स के सहारे सहारा दिया गया है, जिससे गली और अधिक संकरी हो गई है। ग्रामीण महिला नौरंगी, मुकेश, भजन लाल और कुनाल ने बताया कि एंगल्स लगाए जाने से आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि यह खंभा हादसे को न्यौता दे रहा है। 11 हजार वोल्टेज वाले इस बिजली खंभे से क्षेत्र में कभी भी किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह खंभा काफी समय से इसी स्थिति में है।
विज्ञापन


बस्ती के लोगों ने बताया कि यदि कोई छोटा वाहन इस टूटे हुए खंभे से टकरा जाता है तो बिजली लाइन टूटने के साथ बड़ा हादसा हो सकता है। इससे राहगीरों और छोटे वाहन चालकों की जान को खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों ने बिजली विभाग से इस समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। साथ ही प्रशासन से अपील की है कि संभावित खतरे को देखते हुए खंभे को जल्द बदला जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें