फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 डिग्री पारे में झुलसे मासूम

Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
Chandigarh
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पिछले कुछ दिन से हो रही तपिश ने अब शहर के मासूमों पर कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जीएमसीएच और जनरल अस्पताल में गर्मी के चलते वीरवार को कई बच्चे इलाज कराने पहुंचे। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इमरजेंसी में भी मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। शहर में वीरवार को बादलों के बीच लुकाछिपी करते हुए सूरज ने खूब आग बरसाई। पारा 41 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं गर्म हवाओं ने दिन भर लोगों को बाहर न निकलने पर मजबूर कर दिया। मौसम विभाग के निदेशक सुरिंदर पॉल ने बताया कि अगले दो दिन में शहर में बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

वीरवार को दर्जनों बच्चे उल्टी एवं दस्त की शिकायत लेकर अस्पतालों में पहुंचे। जीएमसीएच में पीडियाट्रिक विभाग के डॉ. दीपक चावला ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में उनकी ओपीडी में रोजाना बीस से पच्चीस बच्चे उल्टी एवं दस्त की शिकायत लेकर आ रहे हैं। वीरवार को भी कई बच्चे ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे। इसी तरह से कई बच्चे जनरल अस्पताल में भी पहुंचे। अस्पताल के उपचिकित्सा अधीक्षक डॉ. जी दीवान ने बताया कि इस मौसम में बच्चों को बचाने की बहुत जरूरत होती है।
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
बासा भोजन न खाएं
हाथ धोकर ही कुछ खाएं
खाना हमेशा ढककर रखें
ग्लूकोज वाटर का प्रयोग करें
शिकंजवी और लस्सी पीना फायदेमंद होगा
बच्चों को अगर उल्टी एवं दस्त ज्यादा आएं तो ओआरएस का घोल दें। इसके साथ डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें